बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव कुसया फतेहाबाद से बंधौर संपर्क मार्ग का जल्द नवनिर्माण होगा। इस कार्य पर 1.94 करोड़ खर्च किए होंगे। शासन की ओर से इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को राशि भी प्राप्त हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर वाले गांव कुसया फतेहाबाद से बंधौर तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कराने के लिए पिछले दिनों विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया थी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शासन से 1.94 करोड़ से अधिक की राशि भी प्राप्त हो गई है। मार्ग का जल्द नवनिर्माण किया जाएगा।
बंधौर संपर्क मार्ग का 1.94 करोड़ से होगा नवनिर्माण
RELATED ARTICLES



