Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरसंदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 11 वर्षीय किशोर

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 11 वर्षीय किशोर


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंठा निवासी 11 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका तो परिजनों ने मामले से पुलिस का अवगत कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र सोमवार सुबह घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए किशोर की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments