Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद विधायक ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

सिकंदराबाद विधायक ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का किया शिलान्यास


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गांव भटपुरा में माध्यमिक विद्यालय भवन का सोमवार को शिलान्यास किया। यह विद्यालय लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि विद्यालय के निर्माण से आसपास के गांवों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, अरविंद दीक्षित, सोनू शर्मा, टोनी भाटी, ताराचंद शर्मा. कपिल यादव आदि मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments