Friday, August 7, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरई-रिक्शा से बैटरी चोरी, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

ई-रिक्शा से बैटरी चोरी, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले ई-रिक्शा से बैटरी चोरी होने के बावजूद पुलिस ने अब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं की है। पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद से उनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात में दो ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी हुई हैं। दोनों ई-रिक्शा गरीब परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बताए जा रहे हैं। बैटरी चोरी होने के बाद ई-रिक्शा खड़े हैं और परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
पीड़ितों का आरोप है कि घटना को करीब 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंची। आरोप है कि न तो अब तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही पुलिस की ओर से पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्या जानने या उन्हें सांत्वना देने का प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments