बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा के एस.एल. राजकीय महिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में एक कुत्ता आराम करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि जिस ओटी में महिलाओं की सर्जरी और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सकीय प्रक्रियाएं होती हैं, वहां कुत्ते की मौजूदगी ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में आवारा जानवर कैसे पहुंच गया और उस समय जिम्मेदार कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था कहां थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अस्पताल की स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है।
खुर्जा: महिला अस्पताल की ओटी में आराम कर रहे कुत्ते, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


