Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरदबंगों ने दो सगे भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

दबंगों ने दो सगे भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जसर में रविवार की शाम दबंगों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी अस्पताल ले गई जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए बनारसी दास अस्पताल बुलंदशहर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की शाम कुछ दबंग धारदार हथियार से लैस होकर आए और दो सगे भाइयों पर अचानक हमला बोल दिया। दबंगों ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। अमरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी विशाल चौधरी का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments