बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ थाना सिकन्द्राबाद पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक, लैपटॉप बैग व बैडशीट, 01 चांदी का सिक्का एवं 25,000/- रूपये नकदी बरामद हुई है।
आपको बता दें कि जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16 जून 2026 की रात को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस सन्तपुरा बम्बे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार 01 संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर नगला कालां की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई तभी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फारिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फार्यारंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान विनोद उर्फ कालिया उर्फ कालू पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम सिरोधन थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट/चोरी जैसी घटनाओं से सम्बन्धित करीब 07 अभियोग पंजीकृत है। उक्त बदमाश द्वारा दिनांक 12 मई 2026 की रात को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत SDM कॉलोनी के एक बन्द मकान में चोरी की घटना कारित की गई थी। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर 19 मई 2026 को मु0अ0सं0-461/26 धारा 305ए/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का नाम विनोद उर्फ कालिया उर्फ कालू पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम सिरोधन थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
चोरी की घटना में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



