Saturday, July 18, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरचेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद कर लिया है। वहीं बाइक चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करन निवासी गांव प्राणगढ़ थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि कोतवाली प्रभारी का कहना है कि 12 जुलाई को गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने से कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी सूरज सिंह भाटी की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान गांव प्राणगढ़ निवासी करन का नाम सामने आया था। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments