Tuesday, November 10, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरबुलंदशहर: चकरोड विवाद ने लिया खूनी संघर्ष, एक की मौत, 13 घायल

बुलंदशहर: चकरोड विवाद ने लिया खूनी संघर्ष, एक की मौत, 13 घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव उदयपुर कलां में चकरोड को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप और निजी जमीन पर चकरोड डालने के विरोध को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व फावड़े चले। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, चकरोड डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और फावड़ों से हमला कर दिया। संघर्ष में कुल 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फावड़े के वार से गंभीर रूप से घायल कल्लू सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के देरी से पहुंचने के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments