Tuesday, November 10, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर थाने में हुक्के के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस की...

अनूपशहर थाने में हुक्के के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक थाना परिसर में हुक्का लेकर खड़े है। उसके साथ वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, लेकिन युवकों को रोकने या टोकने के बजाय पुलिसकर्मी हाथ बांधकर खड़े नजर आ रहे हैं। थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर युवकों द्वारा इस तरह हुक्के के साथ वीडियो बनाए जाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर थाना परिसर में युवकों को हुक्के के साथ वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली? पुलिस की मौजूदगी में यह सब होता रहा तो जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर रोक क्यों नहीं लगाई?
वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो मार्च-2026 का है, जब भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी क्रम में कुछ कार्यकर्ता थाना अनूपशहर परिसर में एकत्रित हुए थे। प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक अपराध, बुलन्दशहर द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments