Tuesday, November 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पुलिस लाइन में एसपी ग्रामीण ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

बुलंदशहर पुलिस लाइन में एसपी ग्रामीण ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने मंगलवार को पुलिस लाइन बुलंदशहर में मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन और विभागीय व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
एसपी ग्रामीण ने निरीक्षण के बाद अर्दली रूम आयोजित कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments