बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव दरियापुर के निकट कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें कि परिजनों के मुताबिक, चंदौसी के रहने वाला अंकित कुमार सिकंदराबाद स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। सोमवार से उसकी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। रविवार को अपने घर में छुट्टी मनाने गया था। जहां से सोमवार को बाइक से ही सिकंदराबाद जा रहा था जैसे ही युवक नेशनल हाईवे पर गांव दरियापुर के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां मंगलवार की दोपहर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कार व बाइक की हुई भिड़ंत, मौत
0
128
Previous article
RELATED ARTICLES


