Friday, June 19, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: दो पक्षों में हुआ विवाद, एक युवक को मारी गोली

औरंगाबाद: दो पक्षों में हुआ विवाद, एक युवक को मारी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है तथा घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान अचानक फायरिंग हो गई जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी को आगे पीछे करने को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था जिसके बाद लाठी-डंडे चले और फायरिंग के दौरान एक गोली गुलजार नामक युवक के पेट में जा लगी। घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया हैं। जहां युवक का उपचार जारी हैं। पुलिस मामले की जांज में जुटी हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments