बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव नारऊ में शनिवार को अज्ञात ने दुर्गा माता की मूर्ति खंडित कर दी थी जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही दो दिन बाद ग्रामीण विधि विधान के साथ दुर्गा माता की मूर्ति की दोबारा प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। आपको बता दें कि गांव नारऊ में स्थित पटवारी मंदिर में शनिवार शाम को अज्ञात ने मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त कर दी थी जिसके बाद ग्रामीण आग बबूला हो गए और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाई हुई है। गांव निवासी सतीश शर्मा और अन्य लोगों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि धार्मिक वस्तु से छेड़छाड़ करने और धर्म विरोधी कार्य करने की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दुर्गा माता की मूर्ति की दोबारा से प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरमूर्ति खंडित करने के मामले में मुकदमा दर्ज, दोबारा होगी प्राण प्रतिष्ठा
मूर्ति खंडित करने के मामले में मुकदमा दर्ज, दोबारा होगी प्राण प्रतिष्ठा
0
103
RELATED ARTICLES


