Wednesday, April 15, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरखेत में आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

खेत में आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में मंगलवार की देर रात गेहूं के खेत में आग लग गई। आज इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुएं का गुब्बारा दिखा जा सकता था। खेत में आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस में स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस खेत में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments