Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन नमूने संग्रह कर जांच...

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन नमूने संग्रह कर जांच के लिए भेजें


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। प्राप्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार की रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ तहसील-शिकारपुर में जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव लोहरा में सत्यभान पुत्र रामजी लाल के घर पर छापेमार कार्यवाही की गयी। मौके पर घी निर्माण कार्य किया जा रहा था। घी बनाने में प्रयोग हेतु रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (कुल मात्रा 15 कि0ग्रा0), 4 टिन घी (कुल मात्रा 60 कि०ग्रा०) व इसमें प्रयोग हेतु अज्ञात रसायन 4 बोतल (कुल मात्रा 1600ml) बरामद हुआ। पैकिंग हेतु 01 ली० के खाली घी के रैपर भी प्राप्त हुए जिन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, विनियम एवं नियमावली 2011 के विभिन्न प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। मौके पर घी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व अज्ञात रसायन के कुल-03 नमूने संग्रहित करते हुये शेष माल को सीज कर दिया गया। साथ ही खाद्य पंजीकरण नियमों का उल्लंघन करने के कारण इनके खाद्य पंजीकरण संख्या-22725353000157 को तत्काल निलंबित कर घी विनिर्माण कार्य पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गयी हैं। एकत्रित समस्त 03 नमूनों को जाँच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। उक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments