बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सोमवार को इंसानियत की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली जिसने पुलिस की संवेदनशील छवि को और मजबूत कर दिया। सिकंदराबाद क्षेत्र में जाट चौक के पास हाइवे पर अचेत अवस्था में पड़े घायल भाई-बहन के लिए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा फरिश्ता बनकर सामने आए। उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जिसके बाद दोनों भाई-बहन ने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, जिला हापुड़ निवासी तन्नू अपनी बहन के साथ बाइक से जा रही थी तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे और मदद का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट से लौट रहे सिकंदराबाद सीओ भास्कर कुमार मिश्रा जैसे ही सिकंदराबाद के जाट चौक के पास पहुंचे तो उनकी नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और किसी एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय खुद ही मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी बोलेरो में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सीओ की तत्परता और सूझबूझ के चलते दोनों को समय पर इलाज मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ितों और उनके परिजनों ने सीओ का आभार जताया।
सिकंदराबाद: हादसे में घायल जनपद हापुड़ निवासी भाई-बहन को सीओ भास्कर कुमार ने खुद पहुंचाया अस्पताल
RELATED ARTICLES



