बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव समकोला निवासी झारीया ने डीजे बजाने के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी धर्मवीर, राहुल, अनुज, प्रशांत व उनके पांच अज्ञात साथियों ने डीजे बजाने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गीता के सिर में डंडा लगने से वह बेहोश हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डीजे बजाने को लेकर घर घर में घुसकर मारपीट
0
44
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


