बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना स्याना पुलिस द्वारा हाजीपुर बंबा पुलिया के पास से चार शातिर चोरों को चोरी/लूट की योजना बनाते हुए अवैध असलहा, कारतूस, चाकू, तीन टार्च व एक कार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफीद मेवाती पुत्र बाकिल खान निवासी मौ० बाला जी मंदिर, हिण्डन विहार थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद, अयान पुत्र सुबराती निवासी बालका थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर (हाल पता सुल्तान चौक, हिण्डन विहार थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद), मोहसिन उर्फ मोसिम पुत्र शकील निवासी बालका थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर तथा छोटन उर्फ हमजा पुत्र शाहिद खान निवासी बालका थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर (मौ) सुल्तान चौक, हिण्डन विहार थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चोरी/ लूट की योजना बनाते हुए चार आरोपी गिरफ्तार
0
23
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


