बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढूंसरी से बाइक सवार युवकों का अवैध हथियार और कारतूस ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार व कारतूस नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रकरण में शिकारपुर थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
शिकारपुर: बाइक सवार युवकों का अवैध हथियार और कारतूस के साथ वीडियो वायरल, पुलिस ने दिए जांच के आदेश
RELATED ARTICLES


