बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गांव दरियापुर निवासी पिकअप चालक जितेंद्र गुप्ता अनूपशहर घाट पहुंचे, जहां से उन्होंने कांवड़ उठाई। जितेंद्र करीब 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अपने गांव पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जितेंद्र की कांवड़ इस समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने कांवड़ के एक पलड़े में अपनी बेटी लक्ष्मी को वॉकर के साथ बैठाया है, जबकि दूसरे पलड़े में बेटी के वजन के बराबर गंगाजल रखा है। बेटी के प्रति पिता के इस अनोखे प्रेम और श्रद्धा को देखकर रास्ते में लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। जगह-जगह लोग रुककर जितेंद्र और उनकी बेटी को देख रहे हैं और उनकी इस कांवड़ यात्रा की प्रशंसा कर रहे हैं।
बेटी को कांवड़ के एक पलड़े में बैठाकर निकले जितेंद्र, दूसरे में बेटी के वजन के बराबर रखा गंगाजल
RELATED ARTICLES


