Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर85 साल की उम्र में 75वीं कांवड़, इस बुजुर्ग शिवभक्त की भक्ति...

85 साल की उम्र में 75वीं कांवड़, इस बुजुर्ग शिवभक्त की भक्ति ने सभी को चौंका दिया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):आस्था के रंग में रंगे 88 साल के एक बुजुर्ग की शिव भक्ति देख हर कोई चौंक गया। बुलंदशहर जनपद के रहने वाले 88 वर्षीय ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वह 5 साल की आयु से भगवान भोले की सेवा कर रहे हैं। वह 75वीं कांवड़ लाकर भगवान भोले की सेवा करेंगे। वह किसी मनोकामना के लिए नहीं बल्कि शिवमय होने, शिव की भक्ति में डूबने के लिए कावड़ यात्रा पर निकले हैं।
जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा हापुड़ की बुलंदशहर रोड पहुंचे जहां उनका सभी ने स्वागत किया। बम भोले के उद्घोष के साथ इलाका गूंज उठा। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि एक शिवलिंग पाताल से निकला है। ऐसे में वह शिवलिंग की सेवा करते हैं और हरिद्वार से पैदल कावड़ लेकर आए हैं जो शिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments