बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित जिओ साइंटिस्ट परीक्षा में बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के नेहरूपुर निवासी 27 वर्षीय अंजलि ने सफलता हासिल की है। अंजलि ने अपने कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर है। अंजलि के घर लौटने पर परिजनों और स्थानीय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने फूल-माला पहनाई और मिठाईयां खिलाकर बधाई दी।
खुर्जा: लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित जिओ साइंटिस्ट परीक्षा में अंजलि ने की सफलता हासिल
RELATED ARTICLES


