Sunday, July 19, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरबुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, घर में मिला शव

बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, घर में मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में एक 30 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रूबी निवासी खुर्जा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने भाई के साथ गांव इस्लामाबाद में रह रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रूबी मानसिक रूप से कमजोर थी और संभवतः उसे दौरा पड़ने के कारण मौत हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। खुर्जा देहात थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments