बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में बेटे द्वारा पिता को पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला डोरी निवासी रमेश चंद्र, जो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके साथ उनके बेटे और बहू द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में आरोपी बेटे द्वारा पिता को सड़क पर गिरा-गिराकर पीटते हुए देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि बुजुर्ग पिता खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए। पीड़ित रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि बेटे ने जबरन उनकी जेब से पैसे भी निकाल लिए। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों में भारी आक्रोश है। बुजुर्ग के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं थाना खुर्जा नगर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेटे ने रिक्शा चालक पिता को सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



