बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अवंतिका देवी गंगा घाट पर बने अस्थायी पैंटून पुल को लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। अब पैंटून से जाने वाले लोगों को नाव से जाना होगा। गंगा पार पालेज की खेती करने वाले किसानों पर पुल के हटने का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। अब किसानों को नाव से अपनी फसल तक पहुंचना पड़ेगा। वहीं, कुछ लोग अमरोहा जाने के लिए भी पैंटून पुल का प्रयोग करते हैं, जिससे उन्हें अब करीच 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।



