बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक थाना परिसर में रील बनाता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी धर्मेंद्र निवासी गांव सुरजावली थाना पहासू को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि युवक किसी कार्य से थाने आया था जिसके बाद उसने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने में रील बनाना पड़ा भारी, पहुंचा जेल
0
129
Previous article
RELATED ARTICLES


