Thursday, March 20, 2025
Google search engine
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरअतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति...

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में विवाहिता के परिजनों ने थाने में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि विवाहिता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री की शादी 17 जनवरी 2024 को जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव समकौला निवासी अरुण से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहित चंचल का पति अरुण, ससुर, सास व चचिया ससुर शादी में दिए गए दान-दहेज से नाखुश थे और अतिरिक्त दहेज में चंचल से स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे। मांग पूरी ने होने पर ससुराल पक्ष के लोग चंचल के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते। चंचल ने मामले से अपने पिता को अवगत कराते हुए कहा कि आप उनकी मांग पूरी कर दो वरना ये लोग मुझे जान से मार देंगे। कुछ समय बाद चंचल को चार माह की एक बेटी पैदा हुई। लड़की के पैदा होने से ससुरालीजनों की मांग ओर अधिक बढ़ गई। इसके बाद विवाहिता के परिजनों और रिश्तेदारों ने अरुण व उसके परिवार वालों को काफी समझाया। जानकारी के अनुसार चंचल के पिता ने शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए थे। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उपरोक्त चारों लोगों ने दहेज के लिए लगातार मेरे बेटी का उत्पीड़न करते रहे कई बार इन लोगों ने पूर्व में भी मेरी बेटी को जान से मारने की कोशिश की। 5 फरवरी 2025 की सुबह करीब सात बजे अरुण के पिता हरवीर ने प्रार्थी के पुत्र मनोज के मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी कि चंचल बाथरूम में गिर गई है तुम आ जाओ। इसके बाद मनोज अपने परिजनों के साथ चंचल के ससुराल गांव समकौला पहुंचा तो देखा की पीड़िता चंचल आंगन में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। चंचल के गले पर फंदे जैसे निशान भी थे। इसके बाद विवाहिता का पिता थाने पहुंचा और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर चंचल की हत्या का आरोप लगाते हुए पति अरुण, ससुर हरवीर, सास रीता देवी व चचिया ससुर सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments