Tuesday, October 6, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरखराब सड़क में धंसा ओवरलोडेड ट्रक, हादसा टला; स्याना-बुलंदशहर मार्ग पर लगा...

खराब सड़क में धंसा ओवरलोडेड ट्रक, हादसा टला; स्याना-बुलंदशहर मार्ग पर लगा जाम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में लखावटी नहर के पास सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क की खराब हालत के चलते एक ओवरलोडेड ट्रक अचानक गड्ढे में धंस गया और एक तरफ झुक गया। हालांकि चालक की सूझबूझ के चलते ट्रक पलटने से बच गया।
हादसे के बाद ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिसके चलते स्याना-बुलंदशहर मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की। इसके बाद क्रेन की मदद से सड़क में फंसे ट्रक को हटाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लखावटी नहर के पास सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और राहगीरों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments