Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: चार घंटे बिजली कटौती, इन इलाकों में रहेगी आपूर्ति बाधित

गुलावठी: चार घंटे बिजली कटौती, इन इलाकों में रहेगी आपूर्ति बाधित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गुलावठी शहर के कुछ हिस्सों सहित कई गांवों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गुलावठी नंबर-1 और नंबर-2 पर 33 केवी वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत यह कार्य यशी एंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान 11 केवी के हापुड़ अड्डा, सिकंदराबाद अड्डा, भटौना, देवली, खुशहालपुर, छपरावत, औलेढ़ा, नवादा और रेलवे फीडर से पोषित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें करणपुरी, चांद मस्जिद, धौलाना रोड महाबानपुरा, मंगल चौक, सैदपुर रोड, कोठी पड़ाव, हापुड़ रोड, सिकंदराबाद रोड जैसे मोहल्ले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भमरा, चिड़ावक, छपरावत, हरचना, औलेढ़ा, ईसपुर, मिट्ठेपुर, विलायतनगर, खुशहालपुर, सैठा, रसूलपुर, मोहम्मदाबाद, सैगड़ा, नवादा, बरमदनगर, समकोला, सैदपुर खुर्रमपुर, नयाबांस, चंदन की मौया, नूरपुर की मढैया, नत्थूगढ़ी, क्यामपुर, सोहनपुर, देवली, जिरावठी, भटौना, भावां, कुरली, बिसाईच, महावतपुर गढ़ी और खंडवाडहर जैसे समस्त ग्रामों में भी बिजली नहीं रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments