बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में देर रात रोडवेज बस और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की रात करीब 1 बजे रोडवेज बस बुलंदशहर से डिबाई जा रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। इसी दौरान अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रानी वाला के पास सामने से आ रहे कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बदायूं के नजीबगंज, गोतरा पट्टी निवासी बाबू पुत्र इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना अहमदगढ़ पुलिस ने घायल को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



