बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में रविवार देर शाम झाड़ियों में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जा रहे किसानों ने अजगर को देखा और गांव में पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मोहित चौहान को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों को अजगर से दूर रहने की अपील की और वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने पर खुर्जा से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। वनक्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह के मुताबिक, अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। गांव में पहली बार इतना बड़ा अजगर मिलने से ग्रामीणों में चर्चा बनी रही। वहीं, अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



