Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच सड़क पर...

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच सड़क पर आधे घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में प्रदेश सरकार के खिलाफ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर घेर लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकलकर प्रदर्शन और ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सपा कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान का माहौल बना रहा। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और हालात को नियंत्रित करने में जुटे रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments