Tuesday, September 29, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई...

सिकंदराबाद: बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में एक बंद बाइक रिपेयरिंग की दुकान को निशाना बनाकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात बाइक सवार युवक ने दुकान के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग की इस वारदात में दुकान में रखा बाइक रिपेयरिंग का सामान जलकर राख हो गया।
आपको बता दें कि घटना 22 सितंबर की रात की बताई जा रही है। घटना के समय दुकान संचालक अपने बच्चों के पास गया हुआ था और दुकान बंद थी। इसी दौरान अज्ञात युवक ने दुकान को निशाना बनाया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। दुकान में आग लगाने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक बाइक सवार युवक दुकान के आसपास दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments