Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरयुवक की लाश मिलने से सनसनी, दोस्त पर हत्या का आरोप

युवक की लाश मिलने से सनसनी, दोस्त पर हत्या का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सतवार खुसरूपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक को आखिरी बार उसके दोस्त के साथ देखा गया था, जिसके बाद से वह लापता था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments