Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पत्नी और पिता को...

खुर्जा: अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पत्नी और पिता को गोलियों से भूना, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में रविवार की दोपहर अवैध संबंधों के शक में एक बेटे ने अपनी ही पत्नी और सगे पिता को गोलियों से भून दिया। हादसे के बाद दोनों की मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
आपको बता दें कि गांव कलंदरगढ़ी निवासी मोमिन ने अपने पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से पिता रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और पुलिस आनन-फानन में सना को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोमिन को शक था कि उसके पिता और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर परिवार में पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन शक और गुस्से ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments