Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति राकेश...

शिकारपुर: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति राकेश शर्मा का निधन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकरपुर क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुम शर्मा के पति राकेश शर्मा (हलपुरा) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
राकेश शर्मा के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जानने वालों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार पर इस दुखद घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments