Monday, April 20, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरअथक परिश्रम कर पुलिस ने पीड़ित के 80 हजार रूपए कराए वापस

अथक परिश्रम कर पुलिस ने पीड़ित के 80 हजार रूपए कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 80,000/- रुपये थाना छतारी पुलिस द्वारा अथक परिश्रम कर बैंक खाते में वापस करायें। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। 11 मार्च 2026 को पवन कुमार निवासी हुसैनपुरा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत (संख्या- 23103260053739) दर्ज की गयी कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 80,000/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना छतारी साइबर टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना छतारी साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के 80,000/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना छतारी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments