Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरचोरी की बाइक व अवैध चाकू सहित तीन चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक व अवैध चाकू सहित तीन चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को तीन शातिर चोरों को खैलिया गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी की बाइक व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बरामद मोटर साइकिल को जनपद अलीगढ़ से चोरी करना बताया है। मोटरसाइकिल को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश उर्फ मुक्के उर्फ मुक्की उर्फ नरेश पुत्र कन्छी सिंह निवासी ग्राम धामिनी थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर, धीरज पुत्र मानिक चन्द निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर तथा मोहित पुत्र लाला सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments