Monday, July 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसोते समय पिता की फावड़े से हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

सोते समय पिता की फावड़े से हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर की पुलिस ने रविवार को पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुष्पेन्द्र उर्फ कालू को काली नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक फावड़ा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ कालू पुत्र रामप्रताप लोधी निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि योगेन्द्र कुमार निवासी मौ० आवंती नगर आवास विकास कॉलोनी शनिवार को थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि पुष्पेन्द्र उर्फ कालू पुत्र रामप्रताप लोधी निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, द्वारा शनिवार को अपने पिता रामप्रताप की सोते समय फावड़े से वार कर हत्या कर दी। इस सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं – 712/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments