Wednesday, September 9, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरहृदय गति रुकने से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

हृदय गति रुकने से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक की हृदय गति रुकने से मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक ट्रैक्टर चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि अनिल ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव मुरसाना के रहने वाले 43 वर्षीय पिंटू खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक थे। सोमवार की रात वह अपनी ड्यूटी पर थे। देर रात करीब तीन बजे वह चाय पीने के बाद वापस आए तो उनके सीने में दर्द होने लगा। ट्रैक्टर चालक पिंटू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक पिंटू को मृत घोषित कर दिया। थाना खुर्जा देहात प्रभारी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments