बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में बारिश के बाद सड़कों की हालत बदहाल हो गई है। जगह-जगह सड़क पर बने गहरे गड्ढे अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। हालात यह हैं कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी सड़क से निकलने में दिक्कत हो रही है। बारिश के पानी के कारण कई गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार नगर पालिका से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से तत्काल सड़क के गड्ढे भरवाकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
बुलंदशहर: लक्ष्मी नगर में गड्ढों से परेशान लोग
RELATED ARTICLES


