बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव परौरी में बिजली के तारों से हुए शॉर्ट सर्किट से दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने से किसान का करीब दस लाख रूपए का नुकसान हो गया। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आपको बता दें कि थाना जहांगीराबाद के रहने वाले अनिल शर्मा ने बताया कि गांव परौरी में उनके खेत है। खेत के ऊपर से बिजली के तार जा रहे है। गुरुवार की शाम तारों में शॉर्ट-सर्किट से चिंगारी निकली जिससे फसल में आग लग गई। आग लगने से ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
तारों में शॉर्ट सर्किट से दस बीघा गेहूं की फसल जली
0
113
RELATED ARTICLES


