Tuesday, October 6, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबर10 फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप

10 फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना रेंज अंतर्गत आने वाले गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में खेतों के निकट एक विशालकाय अजगर निकल आया। विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्कयू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव खुशहालपुर के कुछ किसान और मजदूर सुबह खेतों में काम करने के लिए जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेतों के पास झाड़ियां के करीब रेंग रहे विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर का आकार इतना बड़ा था कि लोगों के बीच तुरंत भगदड़ जैसी स्थिति बन गई उन्होंने मामले से वन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वन विभाग के टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments