Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरफंदे से लटककर युवक ने दी जान

फंदे से लटककर युवक ने दी जान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान परिजन घर से बाहर गए हुए थे।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है। 19 वर्षीय युवक घर पर अकेला था। युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जब परिजन घर आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद जब परिजन घर में दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। लटका हुआ शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments