बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा के टापू पर करीब 12 फीट लंबा एक घड़ियाल दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने घड़ियाल की तस्वीर व वीडियो अपने कमरे में कैद कर ली। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि कुछ बच्चे गंगा के रेती पर खेल रहे थे तभी उनकी नजर गंगा के मध्य स्थित टापू पर धूप सेक रहे करीब 12 फीट लंबे एक घड़ियाल पर पड़ी। इस दौरान लोगों ने घड़ियाल की फोटो का वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसके बाद कुछ लोग ने नाव में बैठकर घड़ियाल के करीब जाने की कोशिश की, लेकिन वह घबराते हुए गंगा की गहराई में चला गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि घड़ियाल ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वह अक्सर गांव के टापू पर धूप सेकने के लिए आते हैं और थोड़ी देर बाद गंगा में लौट जाते हैं। आसपास के क्षेत्रवासियों को घड़ियाल के खतरे से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
गंगा के टापू पर घड़ियाल दिखने से मचा हड़कंप
0
115
Previous article
RELATED ARTICLES


