बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को ब्लैकमेल कर यमुनापुरम के एक मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस एक अन्य आरोपी कि तलाश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी पुत्री के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चार आरोपियों को नामजद किया था। उसने बताया कि किशोरी होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गई थी। तभी धर्मेंद्र पुत्र कुंदन निवासी रजापुर ने किशोरी को बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म के इरादे से खेत में खींचा। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने युवती को ब्लैकमेल किया और तीनों आरोपी युवती को कार में डालकर यमुनापुरम स्थित एक मकान पर ले गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर युवती को रात में मकान में ही बंद करके चले गए। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोरी को यमुनापुरम के एक बंद पड़े मकान से बरामद किया। पुलिस ने तीन आरोपी अजय, धर्मेंद्र और हरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आरोपी नितिन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी...
ट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
0
116
Previous article
RELATED ARTICLES


