Monday, April 27, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबररेलवे ट्रेक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव

रेलवे ट्रेक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के अंतर्गत मीठेपुर चौकी क्षेत्र में ‘छपरावत रेलवे स्टेशन’ के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में पड़ा पाया गया। मृतक ने सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है। खास बात यह है कि मृतक के शरीर पर सोने की चैन और अंगूठी सुरक्षित मिली है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम के साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर शिनाख्त में लग गई है। ​घटना की सूचना मिलते ही मीठेपुर चौकी प्रभारी ‘कुंवर सिंह’ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments