बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने गौकशी की घटना में वांछित तीन शातिर अपराधियों को फतेहपुर जादौन रेलवे फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने गांव सबदलपुर एवं सुतारी के मध्य स्थित जंगल में गौकशी की घटना कारित की थी। 17 अगस्त 2026 की रात में पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले 02 शातिर गौकश अपराधियों आरिफ व राशिद को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया था तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रहीश उर्फ रहीशुद्दीन पुत्र इसराईल निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर, जमशेद पुत्र यासीन निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर तथा साइमन पुत्र नबाब निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गौकशी की घटना कारित करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
0
11
RELATED ARTICLES


