बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने शातिर बाइक चोर को बुधवार को चैकिंग के दौरान महताब नगर गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश लोधी पुत्र हरिपाल निवासी मौ० सरायझाझन कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


